लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे के 76 वर्षीय ससुर माधव पाटणकर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 15, 2020 12:16 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ससुर माधव पाटणकर कई बीमारियों से जूझ रहे थे। काफी दिनों से वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थी।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मी ठाकरे के पिता माधव पाटणकर पेशे से बिजनेसमैन थे। माधव पाटणकर का निधन मुंबई अंधेरी के क्रिटीकेयर अस्पताल में हुआ है। 

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के ससुर माधव पाटणकर का सोमवार (15 जून) को एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। चिकित्सकीय केन्द्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने भी 76 वर्षीय माधव पाटणकर के निधन की पुष्टि की। वह काफी समय से बीमार थे। पटनाकर की बेटी रश्मी ठाकरे मुख्यमंत्री ठाकरे की पत्नी और शिवसेना के मुखपत्र ''सामना'' की सम्पादक हैं। एक शिवसेना नेता के मुताबिक माधव पाटणकर अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे थे।

उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मी ठाकरे के पिता माधव पाटणकर पेशे से बिजनेसमैन थे। रिपोर्ट के मुताबिक माधव पाटणकर का निधन अंधेरी के क्रिटीकेयर अस्पताल में हुआ है। 

माधव पाटणकर के निधन पर  एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके ससुर और रश्मी के पिता माधव पाटणकर का निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में दोनों परिवार के साथ हम सहभागी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 

 महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर माधव पाटणकर के निधन पर शोक प्रकट किया है।

माधव पाटणकर मुंबई के एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते थे। उनके तीन बच्चे हैं। ठाकरे की पत्नी रश्मि के अलावा उनके दो बच्चे भी मुंबई में ही रहते हैं।  उद्धव ठाकरे और रश्मि का विवाह साल 1989 में हुआ था।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल