लाइव न्यूज़ :

VIDEO: उद्धव ठाकरे ने तीन साल की नन्ही शिवसैनिक को किया फोन, परिवार वालों को लगाई डांट

By गुणातीत ओझा | Updated: June 8, 2020 20:05 IST

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने  तीन साल की उस बच्ची से बातचीत की जिसके अभिभावक ने सामाजिक दूरी के नियम का ‘उल्लंघन’ करने पर उसे प्यार-प्यार में डांट लगाई थी। ठाकरे ने अंशिका शिंदे के पिता को फोन किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने  तीन साल की उस बच्ची से बातचीत की जिसके अभिभावक ने सामाजिक दूरी के नियम का ‘उल्लंघन’ करने पर उसे प्यार-प्यार में डांट लगाई थी।ठाकरे ने अंशिका शिंदे के पिता को फोन किया। शिंदे का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह एक दूध वाले को पैसे देने के दौरान गलती से नोटों को छूने के लिए माफी मांग रही हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक परिवार को चौंका दिया। सीएम ने अचानक बच्ची को डांटने वाले मां-बाप को फोन कर दिया। फोन पर उन्होंने बच्ची से भी बात की और परिवार वालों से भी मैत्रीपूर्ण बातचीत की। उद्धव ठाकरे के तीन साल की बच्ची को फोन करने के वाकये की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने  तीन साल की उस बच्ची से बातचीत की जिसके अभिभावक ने सामाजिक दूरी के नियम का ‘उल्लंघन’ करने पर उसे प्यार-प्यार में डांट लगाई थी। ठाकरे ने अंशिका शिंदे के पिता को फोन किया। शिंदे का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह एक दूध वाले को पैसे देने के दौरान गलती से नोटों को छूने के लिए माफी मांग रही हैं। शिंदे का परिवार पुणे के विश्रांतवाडी मे रहता है। परिवार उस समय चौंक गया जब उनके पास मुख्यमंत्री का फोन आया। ठाकरे ने अंशिका से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उसके मां-बाप उसे दोबारा डाटें तो वह उन्हें इसके बारे में बताए।

वीडियो में अंशिका की मां को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि अगर उसने दूध वाले को नोट देते समय नोट छुआ तो वह ‘उद्धव अंकल’ को इसके बारे में बता देंगी। ठाकरे को जब इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने बच्ची के पिता को फोन किया और कहा कि वह एक शिव सैनिक को परेशान न करें। कॉल रिकॉर्डिंग में प्रसन्नचित्त ठाकरे को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘ मुझे यह पता चला कि आप मेरा नाम लेकर अंशिका को डांट रहे हैं।’’ बच्ची के पिता ने मुख्यमंत्री को बताया कि अंशिका उन्हें बहुत पसंद करती हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अंशिका, अपने मम्मी-पापा से कहो कि आप अच्छी बच्ची हो और उनकी बात सुनोगी। लेकिन अगर उन्होंने दोबारा डांटा तो मुझे बताना।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र में कोरोनाशिव सेनावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी