लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस, विकास सहित कई मुद्दे पर चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 9, 2022 18:47 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने 30 जून को पदभार ग्रहण किया था। शुक्रवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविकास, कैबिनेट विस्तार सहित कई मुद्दे पर चर्चा हुई।  उच्चतम न्यायालय में 11 जुलाई को अहम सुनवाई होने वाली है।शिंदे की बगावत से पहले शिवसेना के 55 विधायक थे।

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आज सुबह शिंदे और फड़नवीस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। विकास, कैबिनेट विस्तार सहित कई मुद्दे पर चर्चा हुई। 

यह महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद उनकी प्रधानमंत्री के साथ पहली बैठक है। शिंदे और फड़नवीस ने प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में मुलाकात की और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका ‘‘आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन’’ मांगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।’’ इससे पहले शिंदे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वह राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को समझने और महाराष्ट्र को नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश करेंगे।

शिंदे ने कहा कि मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाले समृद्धि एक्सप्रेस वे, शहरों में मेट्रो टेन और सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए खेतों में तालाब बनाने जैसी उन कई परियोजनाओं को त्वरित गति से पूरा किया जाएगा, जो फड़नवीस ने शुरू की थीं, लेकिन उद्धव ठाकरे नीत सरकार के कार्यकाल में इनमें देरी हुई। ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

शिंदे और फड़नवीस ने 30 जून को पदभार ग्रहण किया था। उससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र के दोनों नेताओं ने शुक्रवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

माना जा रहा है कि शाह के साथ चर्चा भाजपा एवं शिवसेना के शिंदे गुट के साथ सत्ता साझेदारी फार्मूले के इर्द-गिर्द केंद्रित रही। शिंदे ने शनिवार को यहां महाराष्ट्र सदन में छत्रपति शिवाजी, बी आर आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर दिन की शुरुआत की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब