लाइव न्यूज़ :

12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2026 19:20 IST

पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धराशिव और लातूर जिलों में मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमतदाताओं ने भारी संख्या में (लगभग 67%) मतदान किया और आने वाले वर्षों के लिए ग्रामीण शासन का स्वरूप तय किया।पंचायत समिति में भी भाजपा वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।भाजपा ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली है।

मुंबईमहाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2026 के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। सत्तारूढ़ महायुति पार्टी कई क्षेत्रों में जीत की ओर अग्रसर दिख रही है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद घोषित राजकीय शोक के कारण स्थगित किए जाने के बाद 7 फरवरी को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों में मतदान हुआ था। पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धराशिव और लातूर जिलों में मतदान हुआ। मतदाताओं ने भारी संख्या में (लगभग 67%) मतदान किया और आने वाले वर्षों के लिए ग्रामीण शासन का स्वरूप तय किया।

महाराष्ट्र में लगभग 12 वर्षों के बाद ये चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज महाराष्ट्र में जिला पंचायत के चुनाव हुए, 12 जिला पंचायतों के चुनाव में 12 जगह महायुती को सत्ता मिलेगी और फिर एक बार भाजपा ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली है। पंचायत समिति में भी भाजपा वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।

2017 में जहां हमें 284 सीटें मिली थी, इस बार वहां 410 सीटें मिली है और कुल तहसील पंचायत समिति में 125 में से तकरीबन 105 जगह पर महायुती के सभापित बनेंगे, हमें पूर्ण बहुमत मिला है। इस प्रकार महाराष्ट्र के ग्रामीण भागों में लोगों ने महायुती पर पूर्ण विश्वास जताया है। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2014 में हमने इस धारणा को तोड़ दिया कि भाजपा एक शहरी पार्टी है। हमने 2017 में और भी बेहतर प्रदर्शन किया और उसके बाद के परिणाम सबके सामने हैं। जिला पंचायत और पंचायत समिति के अब तक के नतीजों को देखते हुए, महाराष्ट्र की जनता ने महायुति पर अपना विश्वास जताया है। भाजपा ने 2017 का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दुख की बात है कि वरिष्ठ नेता अजीत पवार अब हमारे बीच नहीं हैं। चुनाव से ठीक पहले उनका निधन हो गया। फडणवीस ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, "अमूमन जो RSS प्रमुख बयान देते हैं, उसके ऊपर हम अपना मत व्यक्त नहीं करते क्योंकि हमारा मानना ​​है कि वे जो कहते हैं, वह एक प्रकार से दिशादर्शक होता है, और उस पर आगे टिप्पणी करना हमारी प्रथा नहीं है।"

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रBJPशिव सेनाएकनाथ शिंदेसुनेत्रा पवारअजित पवारमुंबईMumbaiPuneBaramati
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए