लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Civic Polls: बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की मुखबिर NCP में हुई शामिल, एमएनएस का साथ छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2026 12:41 IST

Maharashtra Civic Polls: राज्य में विभिन्न नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होने वाले हैं।

Open in App

Maharashtra Civic Polls: बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले का पर्दाफाश करने वाली महिला ‘व्हिसलब्लोअर’ महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गईं। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की महिला शाखा की पूर्व नेता संगीता चेंदवणकर को मंगलवार को ठाणे में आयोजित एक समारोह में राकांपा में शामिल किया गया। राज्य में विभिन्न नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होने वाले हैं।

चेंदवणकर अगस्त 2024 में बदलापुर स्कूल मामले में मुख्य ‘व्हिसलब्लोअर’ के रूप में सुर्खियों में आई थीं, जहां कथित तौर पर चार वर्षीय दो बच्चियों का, अनुबंध पर काम करने वाले एक सफाईकर्मी ने यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने अभिभावकों को एकजुट करने और यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी कि मामला पुलिस और जनता तक पहुंचे।

बाद में चेंदवणकर ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ठाणे जिले के मुरबाद निर्वाचन क्षेत्र से मनसे के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चेंदवणकर ने मंगलवार को राकांपा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं नागरिकों की सर्वोत्तम संभव तरीके से सेवा करना चाहती थी, लेकिन मुझे लगा कि मैं हाल में संतोषजनक ढंग से इसे नहीं कर पाई। मैंने राकांपा परिवार को चुना है जहां मुझे विश्वास है कि मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकती हूं।’’

स्थानीय राकांपा पदाधिकारी आशीष दामले ने चेंदवणकर का स्वागत करते हुए उन्हें बदलापुर की ‘‘रणरागिणी’’ (योद्धा महिला) बताया। दामले ने कहा, ‘‘संगीता ने लगातार अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और नागरिकों के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है। उनका पार्टी में शामिल होना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि हम एक टीम के रूप में ठाणे के विकास की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रNCPमहाराष्ट्र राजनीति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की