लाइव न्यूज़ :

Maharashtra civic elections: 28 निगम, 893 वार्ड, 2869 सीट और 33,606 नामांकन पत्र, 15 जनवरी को मतदान, कई दल में टिकट को अंसतोष, महायुति और महागठबंधन में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 20:52 IST

Maharashtra civic elections: नागपुर महानगर पालिका के 38 वार्ड में फैली 151 सीट के लिए 1,452 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra civic elections: पुणे महानगर पालिका में 41 वार्ड की 165 सीट के लिए कुल 3,179 नामांकन दाखिल किए गए हैं।Maharashtra civic elections: छत्रपति संभाजीनगर की 115 सीट के लिए 1,870 नामांकन प्राप्त दाखिल किये गए हैं।Maharashtra civic elections: नासिक की 122 सीट के लिए 2,356 नामांकन, पिंपरी चिंचवड की 128 सीट के लिए 1,993 हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं के 893 वार्ड की 2,869 सीटों के वास्ते कुल 33,606 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने यह जानकारी दी। इन महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा और प्रति सीट औसतन 11 से अधिक उम्मीदवार होंगे। नामांकन दाखिल करने के लिए 30 दिसंबर अंतिम दिन था और नासिक, नागपुर में राजनीतिक दलों के बीच अशांति और नाटकीय दृश्य देखने को मिले। वहीं, मुंबई, जलगांव और अन्य शहरों में टिकटों के वितरण को लेकर दलों में अंसतोष देखने को मिला।

देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीट के लिए 2,516 नामांकन दर्ज किए गए हैं। बीएमसी चुनाव का राजनीतिक महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि यह लंबे अंतराल, कई विभाजन और पुनर्गठन के बाद बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य के बीच आयोजित किया जा रहा है।

पुणे महानगर पालिका में 41 वार्ड की 165 सीट के लिए कुल 3,179 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में नामांकन राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर में प्रमुख राजनीतिक दलों और उनके प्रतिद्वंद्वियों के बीच कड़े मुकाबले का संकेत करते हैं। राज्य चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नागपुर महानगर पालिका के 38 वार्ड में फैली 151 सीट के लिए 1,452 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं।

यह शहर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं का राजनीतिक गढ़ है। आयोग के मुताबिक नासिक की 122 सीट के लिए 2,356 नामांकन, पिंपरी चिंचवड की 128 सीट के लिए 1,993 नामांकन जबकि छत्रपति संभाजीनगर की 115 सीट के लिए 1,870 नामांकन प्राप्त दाखिल किये गए हैं।

इसी प्रकार ठाणे की 131 सीट के लिए 1,128 नामांकन, नवी मुंबई की 111 सीट के लिए 956 नामांकन और वसई-विरार की 115 सीट के लिए 935 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं। आयोग के मुताबिक पनवेल की 78 सीट के लिए 391 नामांकन और इचलकरंजी की 65 सीट के लिए 456 नामांकन और जालना की 65 सीट के लिए 1,260 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रPuneThane Municipal CorporationPalgharPune Zilla Parishad
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत