VIDEO: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल गृहमंत्री देशमुख की कार पर पथराव, गंभीर रूप से हुए घायल
By फहीम ख़ान | Updated: November 18, 2024 22:36 IST2024-11-18T22:21:12+5:302024-11-18T22:36:21+5:30
चुनाव प्रचार सभा के बाद लौट रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के वाहन पर सोमवार की रात पथराव किए जाने की खबर सामने आई है।

VIDEO: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल गृहमंत्री देशमुख की कार पर पथराव, गंभीर रूप से हुए घायल
नागपुर: नरखेड में आयोजित चुनाव प्रचार सभा के बाद लौट रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के वाहन पर सोमवार की रात पथराव किए जाने की खबर सामने आई है। इसमें अनिल देशमुख के सिर पर गंभीर चोट आई है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से यह आरोप किया गया है कि देशमुख के वहां पर पथराव असल में सोची समझी साजिश के तहत किया गया हमला है।
उधर, भाजपा के अविनाश ठाकुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अविनाश ठाकरे ने एक वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि यह कोई हमला नहीं है बल्कि चुनाव को देखते हुए देशमुख ने सहानुभूति बटोरने के लिए खुद ही अपने वाहन पर हमला कराया है।
#BREAKING 🚨 | Former Home Minister Anil Deshmukh was injured in a stone-pelting attack on Katol-Jalalkheda Road after a rally. His vehicle was damaged, and he received emergency treatment.#AnilDeshmukh#AttackonAnilDeshmukh#Katoljalalkhedaroad#attackpic.twitter.com/5WxQrMxGU0
— Lokmat Times Nagpur (@LokmatTimes_ngp) November 18, 2024