लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024 Dates: विधानसभा चुनाव घोषणा से कुछ घंटे पहले राज्यपाल ने नियुक्त किए 7 विधान पार्षद?, पद-गोपनीयता की शपथ ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2024 14:54 IST

Maharashtra Chunav 2024 Dates: भाजपा ने धर्मगुरु बाबूसिंह महाराज राठौड़, चित्रा वाघ और विक्रांत पाटिल को चुना। राठौड़ गोर बंजारा समुदाय के एक प्रमुख संगठन पोहरादेवी संस्थान के प्रमुख हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Chunav 2024 Dates: बंबई उच्च न्यायालय ने रिश्वत के आरोपों से बरी कर दिया।Maharashtra Chunav 2024 Dates: विधान परिषद में कुल 78 सीट हैं।Maharashtra Chunav 2024 Dates: सात विधान पार्षदों की नियुक्ति में कोई बाधा नहीं है।

Maharashtra Chunav 2024 Dates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले, राज्यपाल द्वारा नियुक्त सात विधान पार्षदों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सात नए विधान पार्षदों में से तीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मनोनित किया था जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो-दो सदस्य हैं। राज्यपाल छह साल के कार्यकाल के लिए 12 प्रत्याशियों को विधान पार्षद के रूप में नियुक्त कर सकते हैं और इन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से नियुक्त किया जाता है।

सोमवार को, राज्य मंत्रिमंडल ने 12 में से सात नामों पर सहमति दे दी थी और राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से भी स्वीकृति मिल गई थी। उनकी मंजूरी के साथ, राज्य सरकार ने विधान भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। शेष पांच पद अभी खाली हैं। शिंदे ने पूर्व सांसद हेमंत पाटिल और पूर्व विधान पार्षद मनीषा कायंदे को फिर से नियुक्त किया, जबकि भाजपा ने धर्मगुरु बाबूसिंह महाराज राठौड़, चित्रा वाघ और विक्रांत पाटिल को चुना। राठौड़ गोर बंजारा समुदाय के एक प्रमुख संगठन पोहरादेवी संस्थान के प्रमुख हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ सप्ताह पहले इसी मंदिर का दौरा किया था। वाघ भाजपा की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष हैं और विक्रांत पाटिल प्रदेश इकाई के महासचिव हैं। अविभाजित राकांपा से करीब दो दशक तक जुड़ी रहीं वाघ ने 2016 में अपने पति के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना किया था। वह 2019 में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं।

मई 2023 में बंबई उच्च न्यायालय ने उनके पति को रिश्वत के आरोपों से बरी कर दिया। राकांपा ने कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल के बेटे पंकज भुजबल और सांगली, मिराज कुपवाड़ महानगर पालिक के पूर्व महापौर इद्रीस नायकवडी को चुना। इससे पहले दिन में राज्य सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि सात विधान पार्षदों की नियुक्ति में कोई बाधा नहीं है। विधान परिषद में कुल 78 सीट हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रBJPदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos