लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद में विकास कार्यों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:17 IST

Open in App

औरंगाबाद, पांच फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को औरंगाबाद में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

जिलाधीश कार्यालय में यह बैठक हुई। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने सिंचाई और औरंगाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की।’’

ठाकरे सबसे पहले शहर में दिल्ली गेट वाले इलाके में गए जहां उन्होंने पानी के एक टैंक के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।

जिला खेल परिसर का शिलान्यास समारोह रद्द होने के कारण मुख्यमंत्री बाद में जिलाधीश कार्यालय पहुंचे।

शिवसेना के विधान पार्षद और पार्टी की जिला इकाई के प्रमुख अंबादास दानवे ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री औरंगाबाद आए और चालू परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने 43 विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और कार्य योजना की समीक्षा की।’’

संपर्क किए जाने पर जिलाधीश सुनील चव्हाण ने बताया कि औरंगाबाद-पैठण रोड को चार लेन का बनाने, हरसुल कचरा निपटान केंद्र के लिए अतिरिक्त भूमि प्रदान करने, अजंता और एलोरा स्थित पर्यटन केंद्रों को चालू करने तथा रोजगार गारंटी योजना से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारत अधिक खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो