लाइव न्यूज़ :

बीजेपी-शिवसेना में नहीं बनी बात, देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम पद से इस्तीफा दिया, कहा- 'सरकार न बनाना जनादेश का अपमान'

By विनीत कुमार | Updated: November 8, 2019 16:51 IST

महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में बीजेपी को 105 सीटें, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफा दिया, राज्यपाल से मिलकर सौंपा इस्तीफामहाराष्ट्र चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है, शिवसेना-बीजेपी के पास बहुमत पर दोनों पार्टियों में गतिरोध

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफा दे दिया है। फड़नवीस ने शुक्रवार दोपहर बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। फड़नवीस ने राज्यपाल से मिलने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफा देने की घोषणा की। फड़नवीस ने कहा, 'मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया है।'

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आये थे लेकिन किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका। हालांकि, बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन ने जरूर बहुमत हासिल किया है। शिवसेना की हालांकि सीएम पद की मांग ने बीजेपी की मुश्किल बढ़ा दी।

फड़नवीस ने अपने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'पिछले पांच साल में हमने हर चुनौती का सामना बहादुरी से किया मुंबई जैसे महानगर में पिछले 5 साल में इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, एयरपोर्ट, मेट्रो आदि पर हमने काफी काम किया।' 

फड़नवीस ने साथ ही कहा, 'लोगों ने हमारे काम की वजह से हम पर भरोसा किया और दोबारा सेवा का मौका दिया। इस बार हमारी सीटें थोड़ी कम रह गईं।'

ढाई साल सीएम पर कभी बात नहीं हुई

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि उन्होंने शिवसेना के ढाई-ढाई साल सरकार चलाने की शर्त के बारे में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से पूछा। फड़नवीस के अनुसार अमित शाह ने भी यही कहा कि शिवसेना से कभी कोई ऐसी बात नहीं हुई। फड़नवीस ने कहा कि गठबंधन के बहुमत के बावजूद सरकार नहीं बनाना जनादेश का अपमान है।

महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में बीजेपी को 105 सीटें, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और ऐसे में इस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत है। हालांकि, शिवसेना ने बीजेपी के सामने सरकार बनाने को लेकर 50-50 का फॉर्मूला सामने रखा है, जिसके बाद पेंच फंसा गया है।

शिवसेना की मांग है दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। शिवसेना कहती रही है कि 50-50 की बात पहले से तय थी। ऐसे में शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी के लिए सबसे बड़ी उलझन बन गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos