लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की नई सरकार से केंद्र की पहली बात प्याज पर होगी

By एसके गुप्ता | Updated: November 27, 2019 06:04 IST

Onion: केंद्र सरकार महाराष्ट्र की नई सरकार से उन प्याज व्यापारी के खिलाफ छापेमारी अभियान की अपील करेगी जो प्याज का नगद स्टॉक लेकर बैठे हुए हैं

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की नई सरकार से केंद्र की पहली बात प्याज को लेकर हो सकती हैप्याज की बढ़ती कीमतों से देश की आम जनता परेशान है

एस.के. गुप्ता, नई दिल्ली: महाराष्ट्र की नई सरकार से केंद्र की पहली बात प्याज पर होगी। देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव है। जहां से प्याज की आपूर्ति काफी कम हो रही है।

उपभोक्ता मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने उपभोक्ता सचिव को महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद नए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से प्याज पर बात करने और पत्र लिखने को कहा है।

हाल ही में उपभोक्ता सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य सचिवों के साथ प्याज को लेकर बात की थी। दरअसल प्याज के भाव 80 से 100 रुपये  किलो तक पहुंच गए हैं। केंद्र की चिंता इस बात को लेकर भी है कि खरीफ सत्र 2019-20 में प्याज के उत्पादन में 26 फीसदी की गिरावट का अनुमान है।

यही कारण है कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र सहित विदेशों से प्याज मंगाने की नीति बना रही है। मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि कुछ दिन पहले मंत्रालय ने कुछ अधिकारियों की टीम लासलगांव मंडी भेजी थी। जहां पर्याप्त मात्रा में प्याज का भंडार व्यापारियों के पास था। अधिकारियों ने मंत्रालय को कहा था कि व्यापारी यह प्याज दिल्ली व अन्य राज्यों में नहीं भेज रहे हैं।

केंद्र सरकार महाराष्ट्र की नई सरकार से उन प्याज व्यापारी के खिलाफ छापेमारी अभियान की अपील करेगी जो प्याज का नगद स्टॉक लेकर बैठे हुए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos