लाइव न्यूज़ :

मतपत्र से मतदान कराने के सुझाव पर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल फैसला लेगा: अजित पवार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:14 IST

Open in App

मुंबई, चार फरवरी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ चुनावों में मतदाताओं को ईवीएम के अलावा मतपत्र से मतदान करने का विकल्प देने संबंधी कानून बनाने के लिए यदि कोई सुझाव दिया जाता है तो राज्य मंत्रिमंडल उस पर चर्चा करने के बाद निर्णय लेगा।

इससे दो दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने विधानसभा से आग्रह किया था कि स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को ईवीएम के अलावा मतपत्र से मतदान करने का विकल्प देने के लिए कानून बनाया जाए।

पटोले के बयान पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर पवार ने संवाददाताओं से कहा, “यदि कोई सुझाव आता है तो मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य उस पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लेंगे। हम चर्चा करने के बाद निर्णय लेंगे।”

पवार ने कहा कि ईवीएम से कागज और पैसे की बचत होती है इसलिए मतपत्रों का इस्तेमाल बंद हो गया।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने राज्य सरकार पर लगे उस आरोप का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि 30 जनवरी को पुणे में हुई एल्गार परिषद की बैठक में दिए गए आपत्तिजनक भाषण के संबंध में सरकार ने कड़ी कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा, “सरकार उस मामले में कड़ा रुख अख्तियार कर रही है। महामारी के दौरान सरकार का कैसा रुख था, यह हमने देखा है। संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए