लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Cabinet Expansion: 1991 के बाद पहली बार शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में?, 35 मंत्री लेंगे शपथ, सीएम फडणवीस, शिंदे और अजित पवार ने की बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2024 11:33 IST

Maharashtra Cabinet Expansion: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे35 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।शीतकालीन सत्र नागपुर में 16 दिसंबर से शुरू होगा।महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद में 43 सदस्य हो सकते हैं।

नागपुरः भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 35 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होने वाला है। मुंबई में पांच दिसंबर को एक भव्य समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

5 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार डिप्टी बनाए गए थे। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। 1991 के बाद पहली बार मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह (Maharashtra Cabinet Expansion) नागपुर में होगा।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस बीच, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल गठन को अंतिम रूप देने के लिए उपमुख्यमंत्री शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की।

दक्षिण मुंबई में पवार के देवगिरी बंगले पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जहां उन्होंने अपने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। बीस नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किये गये थे। ‘महायुति’ गठबंधन ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी। ‘महायुति’ में शामिल भाजपा 132 सीट के साथ सबसे आगे रही।

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और पवार की राकांपा को 41 सीट पर जीत मिली थी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमुंबईनागपुरएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत