लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: अशोक चव्हाण समेत कांग्रेस के ये 10 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

By भाषा | Updated: December 30, 2019 11:32 IST

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से अशोक चव्हाण, के सी पाडवी, विजय वडेट्टीवार, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़ और असलम शेख कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में कुल 30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। कांग्रेस के ही सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिपरिषद का सोमवार को विस्तार होगा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण समेत पार्टी के 10 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे विधान भवन (राज्य विधानसभा) में होगा जहां कुल 30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से अशोक चव्हाण, के सी पाडवी, विजय वडेट्टीवार, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़ और असलम शेख कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि इन नामों के अलावा कांग्रेस के ही सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार (एमवीए) का गठन 28 नवंबर को हुआ था। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा छह मंत्री हैं। कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई तथा राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने 28 नवंबर को ठाकरे के साथ शपथ ली थी। महाराष्ट्र में मंत्री पद की अधिकतम संख्या 43 निर्धारित है।

मंत्रिपरिषद में राज्य के कुल विधायकों में से केवल 15 प्रतिशत विधायकों को शामिल किया जा सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर चुनाव पूर्व के गठबंधन सहयोगी भाजपा के साथ बात बिगड़ने के बाद शिवसेना ने पिछले महीने कांग्रेस और राकांपा के साथ हाथ मिलाकर राज्य में सरकार बनाई थी।

महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के तीन सहयोगियों के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर तय किए गए फॉर्मूले के अनुसार शिवसेना को मुख्यमंत्री के अलावा 15, राकांपा को भी 15 और कांग्रेस को 12 मंत्री पद दिए जाएंगे। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना के 56, राकांपा के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप