लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बस और ऑटो रिक्शा में भिड़ंत, 21 लोगों की मौत, 18 से ज्यादा घायल, कुएं में गिरे दोनों वाहन

By भाषा | Updated: January 28, 2020 23:45 IST

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के जिले में मालेगांव-देओला मार्ग पर मेशी फाटा पर शाम करीब चार बजे हुई दुर्घटना में 18 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि सवारियों से खचा-खच भरी राज्य परिवहन की बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में अधिकतर घायल बस की सवारियां हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं।एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के जिले में मालेगांव-देओला सड़क पर मेशी फाटा पर शाम करीब चार बजे हुई दुर्घटना में 18 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं।

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के जिले में मालेगांव-देओला मार्ग पर मेशी फाटा पर शाम करीब चार बजे हुई दुर्घटना में 18 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि सवारियों से खचा-खच भरी राज्य परिवहन की बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में अधिकतर घायल बस की सवारियां हैं।

अधिकारी ने बताया कि मरने वाले में दोनों वाहनों में सवार लोग शामिल हैं। हादसे में बस चालक की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में नौ महिलाएं और सात साल की एक बच्ची भी शामिल है। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज़ थी कि बस ऑटो को घसीटती हुई सड़क किनारे स्थित कुएं में ले गई और दोनों गाड़ियां कुएं में गिर गईं।

फोटो- एएनआई

नासिक ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया, “कुएं में से कम से कम 21 शवों को निकाला गया है और घायलों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने बताया, “हम पंपों की मद्द से कुएं से पानी निकाल रहे हैं ताकि यह देख सकें कि क्या और मुसाफिर अब भी कीचड़ में फंसे हुए हैं?”

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस धुले जिले से नासिक के कल्याण जा रही थी, जबकि ऑटो विपरीत दिशा से आ रहा था। पुलिस ने बताया कि बस को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। इस बीच एमएसआरटीसी ने देर शाम जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस घटना के लिए पहली नज़र में चालक की गलती लगती है।

फोटो- एएनआई

परिवहन मंत्री और एमएसआरटीसी के अध्यक्ष अनिल परब ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवज़ा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च एमएसआरटीसी उठाएगा। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय ने देर रात किये ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को हादसे में घायल लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब