लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: साथ छूटते ही बीजेपी का शिवसेना पर तंज, कहा, 'बालासाहेब सेना से 'सोनिया सेना'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 12, 2019 10:23 IST

BJP, Shiv Sena: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी उठापठक के बीच बीजेपी ने नाता टूटते ही शिवसेना पर तंज कसा है

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने शिवसेना को बताया 'बालासाहब की सेना से सोनिया सेना'सरकार गठन के मुद्दे पर शिवसेना ने तोड़ दिया है बीजेपी से 30 साल पुराना नाता

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी-शिवसेना ने एकदूसरे से राहें जुदा कर ली हैं। अब तक इस मुद्दे पर आक्रामक रही शिवसेना के खिलाफ अब बीजेपी ने भी वैसा ही रुख अपना लिया है।

सीएम पद को लेकर आम सहमति न बन पाने के बाद जहां बीजेपी ने राज्यपाल के आमंत्रण के बाद शिवसेना का समर्थन न मिल पाने के बाद सरकार बनाने से इनकार कर दिया तो वहीं शिवसेना भी सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस का समर्थन हासिल करने की कवायद में जुट गई है।

वहीं शिवसेना के अरविंद सावंत ने भी मोदी सरकार में मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है और शिवसेना ने 30 सालों में दूसरी बार बीजेपी से नाता तोड़ लिया है। 

बीजेपी का तंज, 'बालासाहेब की सेना से सोनिया सेना तक'

शिवसेना द्वारा 30 साल पुराना नाता तोड़ने के बाद बीजेपी ने उस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता और दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने शिवसेना की कांग्रेस के साथ सरकार बनाने की कोशिशों के बीच उस पर तंज कसते हुए लिखा उसे 'सोनिया सेना' बता दिया है। 

लेखी ने ट्विटर पर लिखा है, 'सेना का विकास, बालासाहेब सेना से सोनिया सेना तक'

बीजेपी द्वारा सरकार बनाने से इनकार के बाद रविवार को राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया था। लेकिन शिवसेना सोमवार 7.30 बजे तक कांग्रेस-एनसीपी का समर्थन पत्र पेश करने में असफल रही, जिसके बाद राज्यपाल ने तीसरे सबसे बड़े दल एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। एनसीपी इस मामले पर मंगलवार को कांग्रेस के साथ चर्चा के बाद अपना रुख साफ करेगी।  

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के 24 अक्टूबर को आए परिणामों में बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती हैं।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?