लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में लोगों ने बहुमत बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को दिया, राज्यपाल से सरकार बनाने पर कानूनी चर्चा हुई: चंद्रकांत पाटिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 15:05 IST

महाराष्ट्र में राज्यपाल से इस मुलाकात के दौरान बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद चंद्रकात पाटिल ने कहा कि अब आगे के कदम पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले बीजेपी के नेतामहाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज्यपाल से सरकार गठन में विलंब और 'कानूनी पहलुओं' पर चर्चा हुई

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद कहा कि लोगों ने बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को ही बहुमत दिया है और अब सरकार बनाने में देरी हो रही है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उन्होंने सरकार गठन में विलंब, राजनीतिक परिस्थिति और 'कानूनी पहलुओं' पर चर्चा करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद चंद्रकात पाटिल ने बताया कि अब आगे के कदम पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा।

गौरतलब है कि बीजेपी ने पहले ही साफ कर दिया था कि गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात में पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी। मुनगंटीवार ने कहा, 'हम आज सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे। हम मौजूदा सरकार को चलाने संबंधी विभिन्न कानूनी जटिलताओं पर राज्यपाल से विस्तृत बातचीत करना चाहते हैं।' 

राज्य वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी की राय है कि जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। मुनगंटीवार ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार गठन को लेकर गतिरोध बीजेपी की वजह से नहीं है। साथ ही उन्होंने उन अटकलों को भी नकार दिया कि शिवसेना के विधायक पाला बदल सकते हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है