लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सतारा जिले में कार पुल से नीचे गिर जाने से भाजपा विधायक जयकुमार गोरे व तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 24, 2022 10:12 IST

पुलिस ने कहा, कार को उठाने के लिए एक क्रेन का इस्तेमाल किया गया था। हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना शनिवार सुबह सतारा जिले के मलथान के पास हुई।कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई।

पुणेः महाराष्ट्र के सतारा जिले में फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयकुमार गोरे की कार शनिवार सुबह एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार में गोरे के अलावा उनके अंगरक्षक, ड्राइवर एवं एक अन्य भी सवार था और इस दुर्घटना में वे तीनों भी घायल हो गये। 

पुलिस ने कहा, कार को उठाने के लिए एक क्रेन का इस्तेमाल किया गया था। हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना शनिवार सुबह हुई। संभवत: चालक कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना में विधायक गोरे और तीन अन्य घायल हो गए। गोरे को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’’ गोरे सतारा जिले में मान विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाBJPमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब