लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोविेड-19 मरीजों के उपचार के लिए औरंगाबाद अस्पताल को मिली मंजूरी रद्द

By भाषा | Updated: May 26, 2021 10:48 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 26 मई औरंगाबाद के जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने एक अस्पताल को कोविड-19 केंद्र के तौर पर सेवाएं देने के लिए दी गई अनुमति, मरीजों से अत्यधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायतों के मद्देनजर, रद्द कर दी है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बालुज इलाके के बजाज नगर में स्थित ‘ममता मेमोरियल अस्पताल’ से कहा गया है कि वह किसी नए कोविड-19 मरीज को भर्ती नहीं करे और पहले से भर्ती मरीजों को उपचार पूरा होने के बाद छुट्टी दे दी जाए।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें आरोप लगाया गया था कि अस्पताल किसानों और गरीब लोगों से अत्यधिक शुल्क वसूल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि चव्हाण ने इन शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की और उसकी रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने अस्पताल को कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए दी गई मंजूरी रद्द कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी