लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: सीएम की घोषणा करे एमवीए, मेरा समर्थन रहेगा, ठाकरे ने पवार और चव्हाण से की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2024 15:26 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और राकांपा द्वारा एमवीए के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।एमवीए में शिव सेना (यूबीटी), शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी के हिसाब से यह तय होना चाहिए।

Maharashtra Assembly Elections 2024: शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि वह महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ओर से घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। विपक्षी गठबंधन एमवीए के पार्टी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाने की लड़ाई है। महाराष्ट्र में अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। एमवीए में शिव सेना (यूबीटी), शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और राकांपा द्वारा एमवीए के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेगा। मैं अपने लिए नहीं बल्कि महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला पहले किया जाना चाहिए न कि चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी के हिसाब से यह तय होना चाहिए।

ठाकरे ने एमवीए कार्यकर्ताओं से निजी स्वार्थ से ऊपर उठने और महाराष्ट्र के गौरव और हित की रक्षा के लिए लड़ने को कहा। उन्होंने उनसे राज्य में विपक्षी गठबंधन का दूत बनने का भी आग्रह किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संबोधन में देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की वकालत किए जाने पर ठाकरे ने सवाल किया कि क्या उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है? उन्होंने वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और पूछा कि जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत में थी तो इसे पारित क्यों नहीं किया गया।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेशरद पवारपृथ्वीराज चव्हाण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?