लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज ठाकरे की पार्टी MNS का खुला खाता, कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट से राजू पाटिल जीते

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2019 16:12 IST

Maharashtra assembly election results 2019:  राज ठाकरे ने ने 110 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन एक समय में महाराष्ट्र की राजनीति में बालासाहब ठाकरे का विकल्प माने जाने वाले राज ठाकरे की पार्टी की हालत बेहद खस्ता नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) का खाता खुला है।महाराष्ट्र के कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट से राजू पाटिल ने जीत दर्ज की है।

Maharashtra assembly election results 2019:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) का खाता खुला है। महाराष्ट्र के कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट से राजू पाटिल ने जीत दर्ज की है। बता दें कि इस बार के चुनाव में  राज ठाकरे ने ने 110 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन एक समय में महाराष्ट्र की राजनीति में बालासाहब ठाकरे का विकल्प माने जाने वाले राज ठाकरे की पार्टी की हालत बेहद खस्ता नजर आ रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर आए रुझानों में एमएनएस को सिर्फ एक ही सीट पर जीत मिलती दिख रही है। 

बता दें कि राज ठाकरे ने 2006 में शिवसेना छोड़कर एमएनएस का गठन किया था। राज ठाकरे की पार्टी ने 2009 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। 2009 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एमएनएस के 13 विधायक जीतकर आए थे। जबकि 2014  के चुनावों में एमएनएस के हिस्से में सिर्फ एक सीट आई थी। वहीं, नगर निगम चुनावों में एमएनएस ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद नाशिक नगर निगम पर एमएनएस का कब्जा हुआ और बीएमसी में एमएनएस के कुल 27 कॉरपोरेटर्स चुनकर आए। 

हालांकि एमएनएस ने 2019 के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन राज ठाकरे ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। लेकिन उनके इस कदम से मतदाताओं पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। बीजेपी-शिव सेना ने राज्य में गठबंधन किया। कुल 48 लोकसभा सीटों में से 42 सीटें जीतीं। जबकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने चार सीटों पर कब्ज़ा जमाया। वहीं, कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज कराई और बची एक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन के खाते में चली गई।

2019 लोकसभा चुनावी नतीजों के बाद अन्य विपक्षी दलों की तरह राज ठाकरे ने भी बीजेपी की जीत पर ईवीएम को दोषी ठहराया। इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मिले और इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव ईवीएम की जगह मतपत्रों से कराने की मांग की। यहां तक कि ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी को चुनावों के बहिष्कार करने का सुझाव दिया। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने इसे नकार दिया।

इसके बाद अनिच्छुक राज ठाकरे अंत में राज्य चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो गए।लेकिन इस चुनाव चुनाव के लिए प्रचार के दौरान उनकी आक्रामकता और अनूठी शैली गायब थी।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राज ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?