लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अरविंद केजरीवाल नहीं हो पाएंगे उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में 'शामिल'

By भाषा | Updated: November 27, 2019 22:45 IST

Arvind Kejriwal: गुरुवार को होने वाले उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के शामिल होने की संभावना नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण में उद्धव ठाकरे के शामिल होने की संभावना नहींइस समारोह के लिए ममता बनर्जी, स्टालिन, केजरीवाल समेत कई दिग्गजों को किया गया आमंत्रित

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "केजरीवाल पहले से तय कार्यक्रमों के चलते कल महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे।" ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और द्रमुक नेता एम के स्टालिन को भी आमंत्रित किया गया है। 

इससे पहले इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के शामिल ने होने की खबरों के बाद उद्धव ठाकरे के बेटे और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे और सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास जाकर उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया। 

शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि पार्टी ने कद्दावर राजनीतिक नेताओं के अलावा आत्महत्या कर चुके किसानों के परिवार के सदस्यों समेत लगभग 400 किसानों आमंत्रित किया है। शपथ मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम छह बजकर 40 मिनट पर ली जाएगी।

 

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालउद्धव ठाकरेशिव सेनाकांग्रेसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019आदित्य ठाकरेAaditya Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी