लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पालघर में एक महीने में करीब 100 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा

By भाषा | Updated: December 15, 2020 09:55 IST

Open in App

पालघर, 15 दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के मनोर कस्बे में पिछले महीने से करीब 100 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जागीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वप्निल कुम्बदवाड ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने के मामलों में भारी वृद्धि हुई है।

अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने कुत्तों के काटने के 58 मामले सामने आए थे और एक से 10 दिसंबर तक ऐसे अन्य 37 मामले प्रकाश में आए।

उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ते के काटने के दो और मामले आए, जिनमें पीड़ित पांच -सात साल के बच्चे थे। उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।’’

अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में ज्यादातर पीड़ित बच्चे हैं।

स्थानीय लोगों की मांग है कि मनोर ग्राम पंचायत इस समस्या को रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’