लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और शाह आज शाम पहुंचेंगे बीजेपी मुख्यालय, हरियाणा-महाराष्ट्र के नतीजों पर कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2019 16:10 IST

हरियाणा में बीजेपी ने 75 से ज्यादा सीट जीतने का दावा किया था। हालांकि, अब बीजेपी के लिए बहुत का आंकड़ा पार कर पाना भी मुश्किल लग रहा है। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है लेकिन बीजेपी 39 से 40 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और अमित शाह गुरुवार शाम पहुंच सकते हैं बीजेपी मुख्यालय हरियाणा में बीजेपी की उम्मीदों को लगा है झटका, महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की वापसी

हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह गुरुवार शाम दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंच सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शाम 5 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

माना जा रहा है कि बीजेपी मुख्यालय में हरियाणा में उम्मीद से बेहद खराब प्रदर्शन पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक भी संभव है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी दिल्ली बुलाया गया है। ऐसे में संभव है कि बीजेपी मुख्यालय में खट्टर से पीएम मोदी और शाह मुलाकात कर सकते हैं। 

हरियाणा में फंसा पेंच

हरियाणा में बीजेपी ने 75 से ज्यादा सीट जीतने का दावा किया था। हालांकि, अब बीजेपी के लिए बहुत का आंकड़ा पार कर पाना भी मुश्किल लग रहा है। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है लेकिन बीजेपी 39 से 40 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।  

खबर लिखे जाने तक बीजेपी 13 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 25 पर आगे है। वहीं, कांग्रेस ने भी 10 सीट जीते हैं और 23 पर आगे है। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और 5 पर पार्टी आगे है। निर्दलीय के खाते में भी 7 सीटें जा रही हैं।

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना को बहुमत

महाराष्ट्र में जरूर बीजेपी के लिए राहत की खबर है। यहां बीजेपी 19 सीटें जीत चुकी है और 80 पर आगे है। वहीं, गठबंधन वाली शिवसेना 14 सीटें जीत चुकी है। पार्टी 43 सीटों पर आगे भी चल रही है। इस लिहाज से ये गठबंधन बहुमत के आंकड़े 145 को पार करता नजर आ रहा है। यहां एनसीपी 45 सीटों पर आगे है और 10 में जीत हासिल कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस 31 सीटों पर आगे है। 13 सीटों पर कांग्रेस जीत भी हासिल कर चुकी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावअमित शाहनरेंद्र मोदीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत