लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एनसीपी विधायकों का दावा, अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन के बदले मंत्री पद किया था 'ऑफर'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 24, 2019 19:44 IST

Ajit Pawar: एनसीपी विधायकों के एक समूह ने दावा किया है कि अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन के बदले मंत्री पद का वादा किया था

Open in App
ठळक मुद्देएनीसीपी विधायकों का दावा, अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन के बदले मंत्री पद किया था ऑफरशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एनसीपी विधायकों से कहा, आपके साथ लंबा चलेगा हमारा नाता

एनसीपी नेताओं के एक समूह ने रविवार को दावा किया कि अजित पवार ने उन्हें अपना पाला बदलकर बीजेपी का समर्थन करने की एवज में मंत्री पद देने का ऑफर दिया था। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विधायकों की किसी भी प्रकार की खरीद फरोख्त को रोकने के लिए एनसीपी ने अपने 50 विधायकों को मुंबई के रेनेसां होटल में रखा है। 

एनसीपी विधायकों का दावा, अजित पवार ने किया था मंत्री पद देने का वादा इन विधायकों के एक समूह ने पार्टी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को बताया कि उन्हें अजित पवार की तरफ से ये ऑफर फोन के जरिए दिया गया था। 

शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने रविवार को एनसीपी विधायकों से होटल में मुलाकात की थी। शनिवार को एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत एनीसपी के अजीत पवार ने पार्टी के 10-11 विधायकों की मौजूदगी में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देते हुए डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली थी।

एएनआई के मुताबिक, जब उद्धव ठाकरे को एनसीपी विधायकों ने अजित पवार के ऑफर के बारे में बताया तो उन्होंने यकीन दिलाया कि शिवसेना-एनसीपी गठबंधन लंबा चलेगा और वे दोनों मिलकर राज्य में एक स्थिर सरकार बनाएंगे। 

रविवार को ही शरद पवार ने होटल में मौजूद अपने विधायकों से मुलाकात की। इस बैठक में उनके साथ शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत भी मौजूद थे। पवार ने विधायकों के साथ बैठक के बाद उद्धव ठाकरे के साथ भी बातचीत की।

रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपी, कांग्रेस, शिवसेना की याचिका पर केंद्र, महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए देवेंद्र फड़नवीस सरकार को राज्यपाल द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र और फड़नवीस द्वारा राज्यपाल को सौंपे गए विधायकों के समर्थन पत्र को पेश करने का आदेश दिया।

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप