लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे का तंज, 'बीजेपी हमसे जलती है, लेकिन नहीं दूंगा उन्हें बरनॉल लगाने की सलाह'

By एएनआई | Updated: December 28, 2019 15:43 IST

आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीजेपी राज्य में सत्ता हाथ से चले जाने के बाद शिवसेना से जल रही है और इसलिए ट्रोलिंग में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी राज्य की सत्ता से बाहर है इसलिए अब वो दुखी है: आदित्य ठाकरेमहा विकास अघाड़ी  राज्य के कल्याण के लिए काम करती रहेगी: ठाकरे

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि पार्टी राज्य में सत्ता के हाथ से चले जाने के बाद शिवसेना से जलन महसूस कर रही है। 

एएनआई के अनुसार ठाकरे ने कहा, 'बीजेपी राज्य की सत्ता से बाहर है इसलिए अब वो दुखी है। मैं उन्हें बरनॉल लगाने की सलाह नहीं दूंगा। हम उनका दर्द समझते हैं, लेकिन हम अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं क्योंकि लोगों ने हमपर विश्वास किया है। हमने अपने वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। इनमें कर्ज माफी, दस रुपये थाली और लोगों को घर मुहैया कराने जैसे कार्य शामिल हैं।'

ठाकरे ने आगे कहा, 'महा विकास अघाड़ी राज्य के कल्याण के लिए काम करती रहेगी और हमें इन ट्रोल्स की अनदेखी करनी चाहिए। बीजेपी को हमारी ट्रोलिंग करने दीजिए क्योंकि वो सत्ता में नहीं हैं,  इसलिए उन्हें ट्रोलिंग करने में व्यस्त रहने दीजिए। वो हमें उन जगहों से ट्रोल कर रहे हैं जहां पर उन्होंने इंटरनेट सेवा बंद नहीं की है। यह अच्छा है और उन्हें उनके मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने दीजिए। वो इसी तरह ट्रोल करने में लगे रहें। वो सत्ता से बाहर हैं इसलिए वो हमसे जल रहे हैं।'

वडाला में कथित तौर शिनसेना कार्यताओं द्वार एक शख्स से मारपीट और उसके बाल काटने की घटना पर ठाकरे ने कहा, 'मैं जानता हूं इन ट्रोलर्स को, ये केवल शिवसेना को ही ट्रोल नहीं करते हैं बल्कि वे महिलाओं और महिला पत्रकारों को भी ट्रोल करते हैं। यह स्वाभाविक है कि जब कोई किसी से नाराज होता है तो वो ट्रोलिंग में लग जाता है। हालांकि मै सभी से आग्रह करता हूं कि वे नाराज ना हो क्योंकि ये लोग सत्ता से बाहर हैं, इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं।'

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाआदित्य ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन