लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता की हत्या मामले का आरोपी छह साल बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:40 IST

Open in App

ठाणे, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 2015 में स्थानीय शिवसेना नेता की हत्या के मामले में वांछित 37 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ठाणे अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बदलापुर कस्बे से शिवसेना के उप शाखा प्रमुख केशव मोहिते की हत्या कुछ लोगों ने चार अप्रैल, 2015 को पुरानी दुश्मनी की वजह से कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में चार लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन एक आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस सहायक निरीक्षक, अपराध शाखा (यूनिट-एक) प्रफुल्ल जाधव ने बताया कि आरोपी के कोल्हापुर में होने की गुप्त सूचना पाकर अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम उंचगांव गांव में गई और सागर कांबले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आगे की जांच के लिए बदलापुर पुलिस को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं