लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पानी से भरी खदान में डूबने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक बच्चे को बचाने के दौरान हुआ हादसा

By विशाल कुमार | Updated: May 8, 2022 09:26 IST

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पानी की किल्लत के चलते परिवार के लोग खदान में कपड़े धोने गए थे। महिलाएं कपड़े धो रही थीं, तभी उनके साथ मौजूद एक बच्चा खदान में गिर गया, जिसके बाद वे उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। लेकिन पांचों डूब गए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मुंबई से सटे डोंबिवली के पास संदप गांव में शनिवार को शाम 4 बजे हुई।पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्य साथ में आए एक बच्चे को बचाने के लिए खदान में कूद गए थे।गांव में पानी की किल्लत के चलते परिवार के लोग खदान में कपड़े धोने गए थे।

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार को पानी से भरी खदान में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य डूब गए। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। घटना मुंबई से सटे डोंबिवली के पास संदप गांव में शनिवार को शाम 4 बजे हुई।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्य साथ में आए एक बच्चे को बचाने के लिए खदान में कूद गए थे, जो फिसल कर पानी में गिर गया था।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पानी की किल्लत के चलते परिवार के लोग खदान में कपड़े धोने गए थे। महिलाएं कपड़े धो रही थीं, तभी उनके साथ मौजूद एक बच्चा खदान में गिर गया, जिसके बाद वे उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। लेकिन पांचों डूब गए।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मीरा गायकवाड़, उनकी 30 वर्षीय बहू अपेक्षा और तीन पोतों 15 वर्षीय मयूरेश, 13 वर्षीय मोक्ष और 15 वर्षीय नीलेश के रूप में हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक महिला और उसकी बहू खदान के पास कपड़े धो रहे थे, तभी पास में बैठे महिला के तीन पोते-पोतियों में से एक पानी में फिसल गया। बाकी चारों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन वे सभी डूब गए।

अधिकारी ने कहा कि शवों को बाहर निकाल लिया गया है और डोंबिवली पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रडोंबिवलीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?