लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, प्रवासी मजदूरों को ले जा रही बस ट्रक से टकराई, चार की मौत और 15 घायल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 19, 2020 08:54 IST

महाराष्ट्रः हादसा सुबह तड़के यवतमाल में हुआ है। बस के ट्रक से टकराने की वजह से बस में सवार 4 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 15 मजदूर घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देयवतमाल में एक बस के ट्रक से टकरा जाने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे में 15 मजदूर घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुंबईः कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण लगातार प्रवासी मजदूर पलायन कर रहे हैं। इस बीच वे हादसे का भी शिकार हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह तड़के महाराष्ट्र के यवतमाल में एक बस के ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं 15 घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा सुबह तड़के यवतमाल में हुआ है। बस के ट्रक से टकराने की वजह से बस में सवार 4 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 15 मजदूर घायल हो गए। बस सोलापुर से झारखंड जा रही थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, चारों शवों को मोर्चरी में रखवाया है और उनका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

इससे पहले औरंगाबाद में पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी श्रमिकों की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई थी। इस घटना में रेलवे ने जांच का आदेश दिए हैं। कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण 20 श्रमिक पैदल ही महाराष्ट्र के जालना से मध्यप्रदेश जा रहे थे। रास्ते में थकने के कारण उनमें से 17 लोग ट्रेन की पटरियों पर आराम करने के लिए लेट गए जबकि तीन अन्य पास के खेत में बैठ गए। इसी दौरान तेज गति से जा रही मालगाड़ी से कट कर उनमें से 16 की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया था।

वहीं आपको बता दें, महाराष्ट्र से भारी संख्या में मजदूर पलायन कर रहे हैं और लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में गुना के पास तड़के एक खाली बस और ट्रक कंटेनर की टक्कर से ट्रक में सवार आठ प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई थी और लगभग 55 लोग घायल हो गए थे। ये प्रवासी मजदूर लॉकडाउन के कारण ट्रक में सवार होकर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos