लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर में 3 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने बनाया अपना शिकार, मां के पत्थर फेंकने पर भागे

By अंजली चौहान | Updated: April 13, 2023 11:36 IST

जानकारी के अनुसार, कुत्तों के हमले से बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया है। हमले के बाद बच्चे को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में एक तीन साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला बच्चा हमले में हुआ घायल बच्चे की माँ ने कुत्तों पर पत्थर फेंक कर उन्हें भगाया

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक मासूम पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। कुत्तों के हमले की इस घटना का वीडियो पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम सड़क से गुजर रहा है कि अचानक पांच-सात कुत्तों का झुंड बच्चे को दौड़ा लेता है और उसे गिरकर काटने लगते है। बच्चा डर कर जोर से रोने लगता है और चीखने लगा। इस दौरान बच्चे की आवाज सुनकर उसकी माँ वहां आई जिसके बाद उसने अपने बच्चे को बचाया। 

जानकारी के अनुसार, कुत्तों के हमले से बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया है। हमले के बाद बच्चे को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। 

बच्चे को पर 6-7 कुत्तों ने किया हमला 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे पर अचानक से 6 से 7 कुत्ते टूट पड़े। बच्चा जान बचाने के लिए वहां से भागता है और कुत्ते से बचने की कोशिश करता है लेकिन कुत्तों का झुंड उसे नहीं छोड़ता और हमला कर देता है। बच्चा जमीन पर गिर जाता है और कुत्तों का झुंड उसे घेर लेता है। 

माँ ने पत्थर फेंके फिर भागे कुत्ते 

कुत्ते के हमले से डरकर बच्चा जब जोर-जोर से रोने लगता है तब उनकी आवाज सुन उसकी माँ वहां भागी-भागी आती है। 6-7 कुत्तों से बच्चे को बचाने के लिए माँ पत्थरों से कुत्तों पर हमला कर देती है। जिसके बाद सारे कुत्ते वहां से भाग जाते हैं और बच्चे की जान बच जाती है।  

टॅग्स :नागपुरवायरल वीडियोमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब