Maharashtra: शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे को और झटका देंगे सीएम शिंदे, 18 में से 12 सांसद एकनाथ गुट में होंगे शामिल, 55 में से 40 विधायक मुख्यमंत्री के साथ

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 6, 2022 05:55 PM2022-07-06T17:55:13+5:302022-07-06T17:57:36+5:30

Maharashtra: विधायक गुलाब राव पाटिल ने कहा कि शिंदे गुट शिवसेना का गौरव बहाल करेगा। पाटिल पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हमारे (बागी गुट) पास 55 में से 40 विधायक हैं और 18 में से 12 सांसद हमारे साथ आ रहे हैं।

Maharashtra 12 of 18 Shiv Sena MPs will join our camp says Eknath Shinde-led faction’s MLA 40 mlas support | Maharashtra: शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे को और झटका देंगे सीएम शिंदे, 18 में से 12 सांसद एकनाथ गुट में होंगे शामिल, 55 में से 40 विधायक मुख्यमंत्री के साथ

शिंदे गुट शिवसेना प्रमुख को और झटका देने की तैयारी कर रहा है। 

Highlightsचार सांसदों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। हमारे साथ 22 पूर्व विधायक भी हैं।राजन विचारे को सांसद भावना गवली की जगह लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नामित किया।शिवसेना नेता संजय राउत ने दी।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि ऑटो रिक्शा मर्सिडीज कार से आगे निकल गया है। शिंदे पहले आजीविका चलाने के लिए ऑटो रिक्शा चलाते थे। इस बीच शिंदे गुट शिवसेना प्रमुख को और झटका देने की तैयारी कर रहा है। 

शिवसेना के 55 में से 40 विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ हैं। शिवसेना सांसद द्वारा पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा की। पार्टी के एक बागी विधायक ने बुधवार को दावा किया कि 18 सांसदों में से 12 जल्दी ही एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो जायेंगे।

जलगांव जिले में अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में संवाददाताओं से बातचीत करते हुये विधायक गुलाब राव पाटिल ने कहा कि शिंदे गुट पार्टी का गौरव बहाल करेगा। पाटिल पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे (बागी गुट) पास 55 में से 40 विधायक हैं और 18 में से 12 सांसद हमारे साथ आ रहे हैं।

फिर पार्टी किसकी हुई ? मैंने चार सांसदों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। हमारे साथ 22 पूर्व विधायक भी हैं।’’ शिवसेना के लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने मंगलवार को उद्धव ठाकरे से आग्रह किया कि वह पार्टी के सांसदों से राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के लिये कहें क्योंकि मुर्मू आदिवासी हैं और समाज में उनका महती योगदान है ।

उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट के विश्वस्तों ने अपने अपने समूह के असली शिवसेना होने का दावा किया है । पाटिल ने कहा कि उन्होंने सत्ता के लिए पार्टी नहीं छो़ड़ी बल्कि ‘‘सत्ता छोड़ी है जबकि हम मंत्री थे।’’ उन्होंने कहा ‘‘एक नहीं, बल्कि आठ मंत्रियों ने पार्टी छोड़ी, इसका मतलब है कि हम हमारी शिवसेना को बचाना चाहते हैं।’’

शिवसेना ने लोकसभा में अपना मुख्य सचेतक बदला

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बुधवार को राजन विचारे को सांसद भावना गवली की जगह लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नामित किया। यह जानकारी शिवसेना नेता संजय राउत ने दी। राउत ने संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपको सूचित किया जाता है कि शिवसेना संसदीय दल ने राजन विचारे, सांसद (लोकसभा) को भावना गवली, सांसद (लोकसभा) के स्थान पर लोकसभा में तत्काल प्रभाव से मुख्य सचेतक नामित किया है।’’

राउत शिवसेना संसदीय दल के नेता हैं। गवली महाराष्ट्र में यवतमाल-वाशिम लोकसभा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह शिवसेना के उन सांसदों में से एक हैं जिन्होंने सुझाव दिया था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह के बीच शिवसेना को फिर से भाजपा के साथ गठबंधन कर लेना चाहिए।

Web Title: Maharashtra 12 of 18 Shiv Sena MPs will join our camp says Eknath Shinde-led faction’s MLA 40 mlas support

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे