लाइव न्यूज़ :

बीबीसी सर्वेक्षण: महाराजा रणजीत सिंह दुनिया के सर्वकालिक महान नेता चुने गए

By भाषा | Updated: March 6, 2020 06:08 IST

38 फीसदी से ज्यादा मत पाने वाले सिंह की सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए प्रशंसा की गई। दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी अमिलकार काबराल रहे जिन्हें 25 फीसदी वोट हासिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह दुनिया भर के नेताओं को एक प्रतियोगिता में पछाड़कर ‘‘सर्वकालिक महान नेता’’ बन गए हैं।‘बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्रीज मैगजीन’ की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें यह पदवी हासिल हुई। सर्वेक्षण में पांच हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया।

भारत में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह दुनिया भर के नेताओं को एक प्रतियोगिता में पछाड़कर ‘‘सर्वकालिक महान नेता’’ बन गए हैं।

बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्रीज मैगजीन’ की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें यह पदवी हासिल हुई। सर्वेक्षण में पांच हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया।

38 फीसदी से ज्यादा मत पाने वाले सिंह की सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए प्रशंसा की गई। दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी अमिलकार काबराल रहे जिन्हें 25 फीसदी वोट हासिल हुए। उन्होंने पुर्तगाल के आधिपत्य से गिनी को मुक्त कराने के लिए दस लाख से अधिक लोगों को एकजुट किया और इसके बाद कई अफ्रीकी राष्ट्र स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रोत्साहित हुए।

युद्ध के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल सात फीसदी वोट के साथ त्वरित निर्णय और राजनीतिक सूझबूझ के लिए तीसरे स्थान पर रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन चौथे और ब्रिटिश साम्राज्ञी एलिजाबेथ प्रथम महिलाओं में सर्वाधिक रैंक प्राप्त पांचवें स्थान पर रहीं।

‘‘पंजाब के शेर’’ के नाम से मशहूर रणजीत सिंह आर्थिक एवं राजनीतिक अस्थिरता के बाद सत्ता में आए थे। पत्रिका में बताया गया कि 19वीं सदी के शुरुआती दशक में उन्होंने सिख खालसा सेना का आधुनिकीकरण किया था। 

 

टॅग्स :बीबीसीलोकमत हिंदी समाचारसिखSikh
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम