लाइव न्यूज़ :

मद्रास उच्च न्यायालय ने कर चोरी के आरोपी दक्षिण कोरियाई लोगों के भागने की जांच सीबीआई को सौंपी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 00:58 IST

Open in App

चेन्नई, 13 दिसंबर मद्रास उच्च न्यायालय ने हाल में दो दक्षिण कोरियाई लोगों के भारत से म्यांमा कथित तौर पर भाग जाने की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

न्यायमूर्ति पीएन प्रकाश और न्यायमूर्ति आर हेमलता की खंडपीठ ने इस संबंध में आदेश दिया। चेन्नई के पास स्थित एक निजी फर्म के एमडी और जीएम चोई योंग सुक और चो जेवॉन के खिलाफ आरोप था कि उन्होंने 40.37 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी (वस्तु और सेवा कर) चोरी की थी, जिसके कारण शहर की अदालत में मामला दायर किया गया था।

उन्हें 2019 में गिरफ्तार किया गया और पुझल जेल में रखा गया। जमानत मिलने पर, उन्हें तिरुचिरापल्ली में विदेशियों के निरोध शिविर में रखा गया था। उन्हें अपने आवास पर रहने की अनुमति देने की उनकी याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

स्थिति रिपोर्ट को देखने के बाद, न्यायाधीशों ने कहा कि ऐसा लगता है कि उस देश के महावाणिज्य दूतावास के कुछ अधिकारी इस मामले में शामिल हैं, इसलिए सीबीआई द्वारा इसकी जांच कराना उपयुक्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई