लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः भोपाल के प्रमुख मार्गों पर बनेंगे महापुरुषों के नाम द्वार?, सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 16:13 IST

Madhya Pradesh: सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 साल पहले चक्रवर्ती राजा की तरह शासन किया।

Open in App
ठळक मुद्देMadhya Pradesh: इतिहास को जीवंत करना चाहते हैं मुख्यमंत्री डॉ यादव।Madhya Pradesh: सरकार का फैसला इतिहास की यादें करेगा ताजा।Madhya Pradesh: सम्राट विक्रमादित्य-राजा भोज के नाम पर भी होंगे द्वार।

भोपालः आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल बदली-बदली सी नजर आएगी। इसकी प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए आपको प्रदेश के वीर शासकों से जुड़ी यादें ताजा हो जाएंगी। दरअसल, मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन सरकार भोपाल के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनवाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को जानना और लोगों को उस दौर की यादों से जोड़ना है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल और मध्यप्रदेश की पहचान हमारे अपने यहां के वीर शासकों से रही है। सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 साल पहले चक्रवर्ती राजा की तरह शासन किया।

उनका सुशासन-न्याय-वीरता-ज्ञान-दानशीलता-धैर्य-पराक्रम-पुरुशार्थ जैसे कई गुणों से उनकी पहचान रही है। उनके एक हजार साल बाद राजा भोज भी अद्वितीय शासक रहे हैं। उनसे भोपाल की विशेष पहचान है। उन्होंने बड़ा तालाब जैसी कई रचनाएं की। उनकी ये रचनाएं आज भी इतिहास को जीवंत करती हैं।

हमारी राजधानी का गौरवशाली अतीत है। उस अतीत को सामने लाने की आवश्यकता है। इसलिए राजधानी के प्रमुख मार्गों पर वीर शासकों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे। यह फैसला हमें उस दौर में ले जाएगा, जिससे हमारा मध्यप्रदेश और देश गौरवांवित हुआ है।

टॅग्स :Madhya Pradeshमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम