लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:07 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), एक अप्रैल मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने के कारण दो युवकों की मौत हो गई और चार युवक बीमार हो गये हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दीघ्।

यह घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चंदूपुरा की है। चंदूपुरा गांव ग्वालियर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर है।

ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया, ‘‘ एक व्यक्ति की मौत तो दो दिन पहले गांव में ही हो गई थी, जबकि एक युवक की मौत बुधवार रात को अस्पताल में हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी चार युवक अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो की स्थिति में सुधार भी हो रहा है।’’

सांघी ने बताया कि यह सही है कि इन सभी की शराब पीने के बाद ही तबीयत खराब हुई और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि जिस युवक की अस्पताल में मौत हुई है, उसके शव का पोस्टमॉर्टम हुआ है और उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।

इसी बीच, अस्पताल में भर्ती युवकों के साथ आए गांव के पूर्व जनपद सदस्य चौधरी जबर सिंह ने बताया, ‘‘होली के मौके पर गांव के ही कुछ युवक कहीं से शराब लेकर आए थे। शराब पीने के कारण दो दिन पहले एक युवक प्रदीप परिहार की मौत गांव में ही हो गई थी और पांच लोग बीमार हो गए। इसमें से दो युवकों को आंखों से कम दिखाई देने लगा।’’

उन्होंने कहा कि सभी पांचों लोगों को तुरंत जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर में लाया गया, लेकिन यहां पर विजय परिहार की मौत हो गई और चार युवक बंटी रजक, तेज सिंह जाटव, राकेश माहौर और चंद्रपाल बीमार हैं।

सिंह ने बताया कि ये युवक शराब कहां से लेकर आए, इसका पता नहीं चला है।

मध्य प्रदेश में पिछले साल अक्टूबर से लेकर अब तक 42 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है, जिनमें से उज्जैन जिले में 24, मुरैना जिले में 12, छतरपुर जिले में चार और ग्वालियर जिले में दो लोगों की मौत शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी