लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: करीब सवा करोड़ रुपए की कीमत का दोमुंहा सांप बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2019 05:34 IST

भारद्वाज ने बताया कि उक्त आरोपी दोमुंहा सांप की विलुप्त हो रही प्रजाति को पकड़ कर अवैध तरीके से धन कमाने के लिये तस्करी कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे इसका इस्तेमाल दवाइयों एवं सौंदर्य प्रसाधन बनाने में किया जाता है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी बहुत मांग है। 

राजगढ़ जिले की पुलिस ने रविवार को तीन नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब सवा करोड़ रुपए की कीमत का एक दोमुंहा सांप बरामद किया। राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी कैलाश भारद्वाज ने बताया, ‘‘हमने रविवार को दोमुंहे सांप की तस्करी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से एक दोमुंहा सांप (चकलोन) भी बरामद किया, जिसकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जाती है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमें मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैण्ड नरसिंहगढ़ पर तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं, जो सांप खरीदने और बेचने के संबंध में किसी से फोन पर बात कर रहे हैं।’’ भारद्वाज ने बताया, ‘‘पुलिस दल जब मुखबिर द्वारा बताये स्थान पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस को आता देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस दल ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उससे पूछताछ कर उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में दो वयस्क हैं, जिनके नाम पवन नागर एवं श्याम गुर्जर हैं। बाकी तीन नाबालिग हैं।

भारद्वाज ने बताया, ‘‘पवन नागर के पास मौजूद एक प्लास्टिक के थैले की तलाशी लेने पर थैले में एक दोमुंहा सांप मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नागर ने पूछताछ में बताया कि उसने इस दोमुंहे सांप को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से खरीदा है और अपने साथियों के साथ नरसिंहगढ़ में इसे बेचने के लिए आया था।’’ भारद्वाज ने बताया कि उक्त आरोपी दोमुंहा सांप की विलुप्त हो रही प्रजाति को पकड़ कर अवैध तरीके से धन कमाने के लिये तस्करी कर रहे थे।

गिरफ्तार किये गये इन आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह दोमुंहा सांप वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत एक गैर विषैली संरक्षित प्रजाति है। इसका इस्तेमाल दवाइयों एवं सौंदर्य प्रसाधन बनाने में किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी बहुत मांग है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos