मध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 18:52 IST2025-12-19T18:52:01+5:302025-12-19T18:52:01+5:30

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने केवल 82 हजार करोड़ कर्ज लिया है। अगर इस कर्ज को 4 लाख 21 हजार करोड़ में से घटा दो तो, तो साढ़े तीन लाख करोड़ कहां से आया।

Madhya Pradesh: 'The state's economy will reach $2.5 trillion by 2047', Chief Minister Dr. Mohan Yadav addressed the special session of the Legislative Assembly | मध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

मध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि हम दो वर्षों से लगभग 14-15 फीसदी ग्रोथ रेट से आगे बढ़ रहे हैं। विपक्ष कहता है कि बजट से ज्यादा कर्जा हो गया। विपक्ष को हिसाब ढंग से लगाना चाहिए। बात आंकड़ों पर होनी चाहिए। एक साल के अंदर अगर हमने लगभग 82 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है, तो हमारा बजट 4 लाख 21 हजार करोड़ का था। नई सरकार को पुरानी सरकारों के लिए कर्ज का ब्याज भी देना पड़ता है, मूलधन भी देना पड़ता है। सरकार दलों के साथ बनती-बिगड़ती रहती है, लेकिन देनदारियों तो वही रहेंगी। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने केवल 82 हजार करोड़ कर्ज लिया है। अगर इस कर्ज को 4 लाख 21 हजार करोड़ में से घटा दो तो, तो साढ़े तीन लाख करोड़ कहां से आया। हमारी सरकार तीन परसेंट की लिमिट के दायरे में नेक नीति से काम कर रही है। ये हमारी अपनी भावना है। विपक्ष को बात को समझकर जनता के बीच में लाना चाहिए। कोई बैंक में अपना ऋण नहीं बताएगा, तो आने वाले समय में उसकी ग्रोथ-उसका विकास रुक जाएगा। बिजली से लेकर सड़क तक, सारे क्षेत्रों में प्रगति की है। 

हर पांच साल में डबल करेंगे बजट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साल 2002-03 तक बजट केवल 20 हजार करोड़ रुपये का होता था। हम पांच साल में बजट को डबल करेंगे। ये बजट 2028 तक लगभग सवा तीन लाख करोड़ से करीब 7 लाख करोड़ तक पहुंचेगा। इस तरह अगले 5 साल में बजट फिर 7 से 14 लाख करोड़ का होगा, उसके अगले साल फिर हमारी सरकार होगी और बजट 14 से 28 लाख करोड़ का होगा। हमारा संकल्प है कि साल 2047 तक हमारी अर्थव्यवस्था 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी।

Web Title: Madhya Pradesh: 'The state's economy will reach $2.5 trillion by 2047', Chief Minister Dr. Mohan Yadav addressed the special session of the Legislative Assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे