लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बारात ले जा रहा मिनी ट्रक सोन नदी पुल से नीचे गिरा: 21 लोगों की मौत, 21 घायल

By भाषा | Updated: April 18, 2018 11:56 IST

मिनी ट्रक पुल की दीवार से टकराकर करीब 60 से 70 फुट नीचे नदी के सूखे हिस्से में गिर गया। मरने वाले सभी पुरूष हैं, जिनमें बैंड वाले तीन लोग भी शामिल हैं।

Open in App

सीधी (मप्र), 18 अप्रैल: मध्य प्रदेश के सीधी जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बहरी हनुमना मार्ग पर बारात ले जा रहे एक मिनी ट्रक के सोन नदी पर बने जोगदहा पुल से कल रात नीचे गिर जाने से 21 लोगों की मौत हो गई है और 21 अन्य घायल हो गये।रीवा डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने आज पीटीआई-भाषा को बताया, 'इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 21 अन्य लोग घायल हुए हैं। मरने वाले सभी पुरूष हैं, जिनमें बैंड वाले तीन लोग भी शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर कल रात करीब साढ़े दस बजे हुआ।जोगा ने कहा कि घायलों को सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव कार्य अभी भी चल रहा है।उन्होंने बताया कि यह बारात सिंगरौली जिले के देवसर कस्बे इलाके के एक मुस्लिम परिवार की थी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।एक अधिकारी ने बताया कि यह मिनी ट्रक पुल की दीवार से टकराकर करीब 60 से 70 फुट नीचे नदी के सूखे हिस्से में गिरा है।उन्होंने कहा कि जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य की निगरानी की।

टॅग्स :मध्य प्रदेशसड़क दुर्धटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos