लाइव न्यूज़ :

शिवपुरीः मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए 5 साल से भटक रही डकैत की पत्नी, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2021 21:08 IST

विधवा पेंशन जैसी सरकारी योजना लाभ का लेने के लिए डकैत की पत्नी गीता पाल मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पांच साल से भटक रही है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जनवरी 2016 में 30 हजार के इनामी डकैत चंदन गडरिया को केनवाया के जंगलों में एक मुठभेड़ में मार गिराया था. चंदन करैरा तहसील के मामौनी गांव का रहने वाला था.पत्नी गीता पाल मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पहुंची तो उन्हें कहा गया कि जिस जगह मौत हुई है प्रमाणपत्र भी वहीं बनेगा.

शिवपुरः गडरिया गिरोह के सदस्य रहे चंदन गडरिया को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आतंक का पर्याय कहा जाता था. उसके एनकाउंटर के बाद उसका मृत्यु प्रमाण पत्र तीन पंचायतों की सीमाओं में उलझ गया है.

नतीजतन विधवा पेंशन जैसी सरकारी योजना लाभ का लेने के लिए डकैत की पत्नी गीता पाल मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पांच साल से भटक रही है. उल्लेखनीय है कि पुलिस ने जनवरी 2016 में 30 हजार के इनामी डकैत चंदन गडरिया को केनवाया के जंगलों में एक मुठभेड़ में मार गिराया था. चंदन करैरा तहसील के मामौनी गांव का रहने वाला था.

उसकी पत्नी गीता पाल मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पहुंची तो उन्हें कहा गया कि जिस जगह मौत हुई है प्रमाणपत्र भी वहीं बनेगा. जब वह केनवाया पंचायत पहुंची तो यहां पर सीमाओं का पेंच उलझ गया. उनसे कहा गया कि भुठभेड़ केनवाया और लोटना ग्रामों के बीच हुई थी.इसके बाद परिजन वहां पहुंच गए. यहां से उन्हें चंदावनी से प्रमाण पत्र बनवाने की बात कह दी गई.

इसके बाद जब चंदावनी पहुंचे तो यहां से नावली पंचायत भेज दिया गया. नावली पंचायत ने भी प्रमाणपत्र देने से इनकार करते हुए कहा दिया कि जिस जगह भुठभेड़ हुई वह हमारी पंचायत की सीमा में नहीं है और अब लोटना और केनवाया पंचायत विस्थापित हो चुकी हैं. इसके बाद तहसीलदार, एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक के सामने परिवार विधवा पेंशन और अन्य योजनाओं के लिए गुहार लगा चुका है, लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है.

डकैत चंदन गडरिया की पत्नी ने सुनाई व्यथा: डकैत चंदन की पत्नी गीता पाल का कहना है कि चंदन के साथ पुलिस ने चाहे जो किया हो, लेकिन अब मेरे पांच बच्चे हैं, कच्चा मकान है कम से कम गुजारे के लिए विधवा पेंशन और राशन के लिए बीपीएल कार्ड तो दें. गीता ने कहा कि मेरे बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं.

बच्ची शादी के लायक हो गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. जब हर पंचायत में भटकने के बाद कोई समाधान नहीं मिला तो कलेक्टर के पास आवेदन भी दिया, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली. चदन की पत्नी का कहना है कि उसे अब बस सरकार से ही मदद की उम्मीद है. खेतों में मजदूरी करके होता है गुजर बसर: बताया जाता है कि चंदन गडरिया के नाम से पूरा मामौनी गांव कांपता था अब उसकी पत्नी वहां दूसरों के खेतों में मजदूरी कर किसी तरह अपने बच्चों को पाल रही है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों