लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले दूल्हे की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, फिर पीपीई किट में लिए गए सात फेरे, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: April 27, 2021 09:15 IST

Coronavirus: मध्य प्रदेश के रतलाम में कोरोना पॉजिटिव दूल्हे ने पीपीई किट पहनकर सात फेरे लिए। इस शादी का वीडियो भी सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के रतलाम में पीपीई किट पहनकर दूल्हा-दूल्हन ने लिए सात फेरेदूल्हे की कोरोना रिपोर्ट 19 अप्रैल को आई थी, इसके बाद अधिकारी पहुंचे थे शादी रोकनेहालांकि, बाद में अधिकारियों ने तमाम सुरक्षा के बीच शादी की इजाजत दी

देश भर में जारी कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश के रतलाम में एक ऐसी शादी देखने को मिली जहां दूल्हा और दूल्हन ने पीपीई किट पहनकर एक दूसरे को जयमाला डाली और सात फेरे लिए। इस शादी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दूल्हा-दूल्हन और तीन अन्य लोग पीपीई किट पहने खड़े हैं।

इस दौरान वीडियो में शादी के मंत्र पढ़ते हुए भी सुने जा सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार रतलाम के तहसीलदार नवीन गर्ग ने बताया, 'दूल्हे की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 19 अप्रैल को आई थी। ऐसे में हम यहां शादी को रोकने आए थे लेकिन लोगों की गुजारिश और सीनियर अधिकारियों से सलाह लेकर शादी को बेहद सुरक्षित तरीके से आयोजित किया गया। जोड़ों को पीपीई किट पहनाया गया ताकि संक्रमण किसी और में नहीं फैले।' 

बता दें कि मध्य प्रदेश सहित कई और राज्यों में भी कोरोना के कारण कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। मध्य प्रदेश में शादी समारोह में केवल 50 लोगों के जमा होने की इजाजत है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक गांव में शादी से तीन दिन पहले दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आखिरकार परिजनों ने इसके बाद शादी के कार्यक्रम को टालने का फैसला किया। दोनों परिवारों ने हालांकि शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं। 

इससे पहले केरल में भी एक युवती ने संक्रमित दूल्हे से पारम्परिक परिधान के बजाए पीपीई किट पहनकर अस्पताल में शादी की थी। केरल के थेक्कन आर्यद की निवासी 23 वर्षीय दुल्हन ने अलप्पुझा जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित अपने दूल्हे से विवाह रचाया। 

दूल्हे सरतमोन एस ने अपनी मां और दुल्हन के एक निकट संबंधी की मौजूदगी में वार्ड के एक विशेष कक्ष में दुल्हन अभिरामी को मंगलसूत्र और तुलसी की माला पहनाई। सरतमोन की मां भी संक्रमित है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos