लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: राजभवन में फिर मिला एक कोविड-19 पॉजिटिव, भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2564

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 23, 2020 17:04 IST

मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2564 हो गई है. राजभवन भोपाल में कोरोना के लगातार मामले मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है. मंगलवार को भोपाल में कोरोना के संक्रमण के 37 नए मरीज मिले.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश राजभवन की सुरक्षा में तैनात एक और सुरक्षा कर्मी कोरोना पाजिटिव मिला हैराजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2564 हो गई है.

भोपाल: मध्य प्रदेश राजभवन की सुरक्षा में तैनात एक और सुरक्षा कर्मी कोरोना पाजिटिव मिला है. इसके दो-तीन रोज पहले भी तीन और सुरक्षा कर्मी कोरोना पाजिटिव पाए जा चुके हैं. राजभवन के एक सुरक्षा कर्मीके साथ ही मंगलवार को भोपाल में कोरोना के संक्रमण के  37 नए मरीज मिले.

इसके साथ ही राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2564 हो गई है. राजभवन भोपाल में कोरोना के लगातार मामले मिलने से, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है. 

पिछले कई दिनों से राजभवन में निवास करने वाले लोगों के कोरोना पाजिटिव होने के मामले सामने आ रहे है. इसके कारण राजभवन के रहवासी क्षेत्र को कुछ समय के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही राजभवन परिसर को कंटेनमेंट फ्री घोषित कर दिया गया था.

इसके बाद राज्यपाल लालजी टंडन लम्बी छुट्टि पर अपने गृह स्थान लखनऊ चले गए थे. वहां बीमार पड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल में मंगलवार जो 37 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले उसमे रामखेड़ा मुगलिया के 5-5, लामाखेड़ा से 4, ऐशबाग के 4, जहांगीराबाद से 1, शाहजहानाबाद 3, आचार्य नगर और कल्याण नगर क्षेत्र से एक एक मरीज शामिल है.

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जानकारी के अनुसार आज भोपाल के चिरायु अस्पताल से 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमण  को पराजित करके अपने अपने घर पहुंचे. इसके साथ ही भोपाल में कोरोना से ठीक होने वालों संख्या 1815 हो गई है. राजधानी भोपाल में कोरोना से अब तक 85 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos