लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर फार्म हाउस से नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 29, 2021 14:31 IST

Open in App

इंदौर, 29 मार्च मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस ने एक फार्म हाउस पर छापेमारी कर कथित रूप से कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिये नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उप जिलाधिकारी प्रतूल सिन्हा ने बताया कि यहां सनराइज कॉलोनी इलाके स्थित फार्म हाउस में रविवार शाम की गई छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने रविवार को शहर में लगे लॉकडाउन और अन्य दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होता पाया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए लगे लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के बावजूद इन आरोपियों ने फार्म हाउस में पार्टी की और वहां शराब भी परोसी गई।

सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में फार्म हाउस मालिक एवं आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ भादंवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मालूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह आदेश जारी कर प्रदेश के 12 शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, छिन्दवाड़ा, खरगोन,ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, नरसिंहपुर और सौंसर में प्रत्येक रविवार को आगामी आदेश तक लॉकडाउन लगा रखा है। यह लॉकडाउन इन शहरों में शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रात: 6 बजे तक प्रभावी रहता है।

मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 2,276 नए मामले दर्ज किये गये हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 2,88,683 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है, जिनमें से अब तक 3,958 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रविवार को इंदौर में कोरोना संक्रमण के 603 नए मामले दर्ज किये गये हैं। इन्हें मिलाकर इंदौर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 67,791 मामले सामने आए चुके हैं, जिनमें से 955 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है