लाइव न्यूज़ :

Weather updates: एमपी में बेमौसम बरसात जारी, तापमान मे गिरावट, तेज हवा जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 9, 2020 16:20 IST

शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा, सागर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन एवं भोपाल संभागों के जिलों कही कही वर्षा दर्ज की गई. मौसम कार्यालय के अनुसार राज्य के सभी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दतिया एवं नौगांव में दर्ज किया गया. सिवनी एवं मंडला जिलों में कही कही वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारों के साथ थोड़ी देर तक तेज हवा भी चल सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश में गर्मी के मौसम में बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी रहेगा. बीते 24 घंटों में भी राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बरसात हुई.

बैमौसम बरसात के कारण राज्य के विभिन्न स्थानों पर अधिकतम तापमान भी नीचे की तरफ आ गया है. राजधानी भोपाल में आज सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री से्ल्सियस दर्ज किया गया.

इसी इंदौर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.8 सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय भोपाल के अनुसार बीते 24 घंटों में जबलपुर में 3.4 मिली मीटर, इंदौर में 2.2 मिली मीटर, मंडला में 14 मिली मीटर और धनौरा (सिवनी) में 30.2 मिली मीटर, सिंगरौली में 26.2 मिली मीटर, चांदा (छिंदवाडा) में 22.4 मिली मीटर, अमरपुर (डिंडोरी) में 22 मिली मीटर, बारासिवनी (बालाघाट) में 19.2 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) 40 मिली मीटर, बरसात दर्ज की गई.

इसके साथ ही प्रदेश के शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा, सागर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन एवं भोपाल संभागों के जिलों कही कही वर्षा दर्ज की गई. मौसम कार्यालय के अनुसार राज्य के सभी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.

ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दतिया एवं नौगांव में दर्ज किया गया. आगामी 24 घंटों में राज्य के होशंगाबाद संभाग के जिलों में तथा खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी एवं मंडला जिलों में कही कही वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारों के साथ थोड़ी देर तक तेज हवा भी चल सकती है.

राजधानी भोपाल में आगामी 24 घंटों में आकाशीय स्थिति मुख्यत: साफ रहेगी. इस दौरान 18 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है. वही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस तक रह सकता है.

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसममध्य प्रदेशभोपालइंदौरग्वालियरचक्रवाती तूफानभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos