लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Ki Taja Khabar: नई नीली कैप में नजर आएगी राज्य की पुलिस, जानें क्यों लिया गया यह फैसला

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: May 26, 2020 09:00 IST

मध्य प्रदेश में पुलिस अब  नई नीली काॅटन कैप में  नजर आएगी. मध्य प्रदेश पुलिस के आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक नई नीली काॅटन कैप पहन सकेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में पुलिस अब  नई नीली काॅटन कैप में  नजर आएगी. मध्य प्रदेश पुलिस के आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक नई नीली काॅटन कैप पहन सकेंगे.कोरोना के चलते राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. क्योंकि पारंपरिक बैरेट कैप के ऊनी होने के कारण पुलिस  वालों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी.

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस अब  नई नीली काॅटन कैप में  नजर आएगी. मध्य प्रदेश पुलिस के आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक नई नीली काॅटन कैप पहन सकेंगे. कोरोना के चलते राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. क्योंकि पारंपरिक बैरेट कैप के ऊनी होने के कारण पुलिस  वालों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी. 

 गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के कारण पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को 12-12 घंटे की निरंतर ड्यूटी करनी पड़ रही है। इस लंबी ड्यूटी के दौरान बैरेट कैप जो कि ऊनी होती है, उसके उपयोग से पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में इसकी धुलाई और इसे सेनेटाइज करना भी संभव नहीं हो पा रहा है।

वर्तमान परिस्थिति में कार्य संपादन और स्वास्थ्य की दृष्टि से बैरेट केप का उपयोग उपयुक्त नहीं लग रहा है। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सरकार निर्णय लेने जा रही है कि पुलिस के आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक सभी को विशेष परिस्थितियों में बैरेट कैप के स्थान पर स्पोर्ट्स कैप लगाने की अनुमति प्रदान की जाए ।

 गौरतलब है कि स्पोर्ट्स कैप का उपयोग कानून व्यवस्था, महामारी, राहत कार्य आदि ड्यूटी के दौरान किया जा सकेगा। सामान्य परिस्थितियों में वर्किंग यूनिफार्म के साथ बैरेट कैप ही धारण की जाएगी।

 पुलिस की नई स्पोर्ट्स कैप कॉटन की रहेगी। इस का रंग नीला होगा। इसमें आगे मध्यप्रदेश पुलिस का मोनो तथा पीछे मध्य प्रदेश पुलिस अंकित होगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos