लाइव न्यूज़ :

खरगोन हिंसा: नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी कहने पर 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे एमआईसी नीमच के सदस्य

By विशाल कुमार | Updated: April 18, 2022 07:59 IST

पुलिस ने कहा कि रामनवमी पर राज्य के खरगोन में हुई झड़पों के बाद, एमआईसी नीमच के सदस्य जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में ज्ञापन देने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ नारे लगाए गए। कुछ ने नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी भी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देकथित तौर पर एमआईसी सदस्यों की 200 लोगों की भीड़ ने एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ नारे लगाए गए। कुछ ने नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी भी बताया।कथित आपत्तिजनक नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस ने नीमच में विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारे लगाने और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी कहने के लिए 150 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत आरोपितों में से 11 आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि बाकी अज्ञात हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि रामनवमी पर राज्य के खरगोन में हुई झड़पों के बाद, एमआईसी नीमच के सदस्य जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में ज्ञापन देने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया।

कथित तौर पर एमआईसी सदस्यों की 200 लोगों की भीड़ ने एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ नारे लगाए गए। कुछ ने नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी भी बताया।

कथित आपत्तिजनक नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।  सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने के लिए 150 से अधिक लोगों पर धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

नीमच के एसपी सूरज वर्मा ने इंडिया टुडे को बताया कि इसके अलावा इन लोगों से बांड भरवाने की भी कार्रवाई की गई है ताकि वे ऐसा दोबारा न करें। हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी रख रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई ऐसी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट न करे। हम सभी से अपील करते हैं कि अपने-अपने त्योहार खुशी से मनाएं लेकिन भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें।

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh ChouhanNarottam MishraPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर