लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन की दहशत के बीच मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्य़ू का ऐलान, रात 11 से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2021 20:17 IST

मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार से राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। प्रदेश में अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदिया लगी रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, 23 दिसंबर की रात से लागू, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान।नाइट कर्फ्यू के तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंदिशें लागू रहेंगी।मध्य प्रदेश में फिलहाल ओमीक्रोन वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है।

भोपाल: ओमीक्रोन वेरिएंट के देशभर में बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। नाइट कर्फ्यू 23 दिसंबर की रात से ही लागू हो जाएगा। नाइट कर्फ्यू के तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंदिशें लागू रहेंगी। इस तरह कोरोना की संभावित आगामी लहर को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

मध्य प्रदेश में ओमीक्रोन के मामले नहीं

मध्य प्रदेश में भले ही नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है पर अहम बात ये है कि राज्य में अभी तक ओमीक्रोन वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद सरकार ने ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की जनता के नाम संदेश में कहा कि कई महीनों के बाद कोविड के 30 नए मामले मिले हैं। शिवराज ने साथ ही कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में कोवि़ड के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और इसलिए यह मध्य प्रदेश के लिए भी यह चिंता की बात है।

बता दें कि मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 602 नए मामले सामने आए। 6 अक्टूबर के बाद शहर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले आए हैं। महाराष्ट्र में कुल 1179 नए कोरोना केस मिले। वहीं 17 लोगों की मौत हुई। 

महाराष्ट्र में 23 नए ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले भी मिले हैं। ऐसे मे यहां कुल 88 केस ओमीक्रोन के हो चुके हैं। वहीं, देश में ओमीक्रोन वेरिएंट के केस 300 के पार चले गए हैं। इन सबके बीच केंद्र ने भी राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने सहित टीकाकरण में तेजी और टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र