लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकार ने किये 31 आईएएस एवं 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

By भाषा | Updated: September 5, 2021 13:36 IST

Open in App

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़े फेरबदल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 31 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 14 जिलाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, सरकार ने 11 पुलिस अधीक्षकों सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 35 अधिकारियों के तबादले भी किये हैं। शनिवार देर रात जारी आदेश में मध्य प्रदेश सरकार ने होशंगाबाद, अशोक नगर, सागर, अलीराजपुर, धार, नरसिंहपुर, शहडोल, सीधी, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट और निवाड़ी जिलों के 14 जिलाधिकारियों को बदल दिया है। वहीं, एक अन्य आदेश में राज्य सरकार ने 11 जिलों- रीवा, कटनी, विदिशा, निवाड़ी, मंदसौर, अलीराजपुर, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन, बड़वानी एवं उमरिया के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला कर दिया है। इसके अलावा शहडोल, उज्जैन और बालाघाट जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों और रीवा, होशंगाबाद और जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। आदेश के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रवि कुमार गुप्ता को पवन कुमार जैन के स्थान पर मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण का नया संचालक बनाया गया है। जैन अब मध्य प्रदेश होमगार्ड के महानिदेशक होंगे। भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई) डीसी सागर को जी जनार्दन की जगह पर शहडोल जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, जबकि जनार्दन को सागर के स्थान पर पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई) के अतिरिक्त महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'