लाइव न्यूज़ :

अवैध धार्मिक बाल देखभाल गृह के खिलाफ कार्रवाई करे मध्य प्रदेश सरकार: एनसीपीसीआर

By भाषा | Updated: November 11, 2021 00:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर शीर्ष बाल अधिकार संस्था राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मध्य प्रदेश सरकार से राज्य में संचालित किए जा रहे कथित अवैध धार्मिक बाल देखभाल गृह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो के नेतृत्व में एक दल ने मध्य प्रदेश के सुल्तानपुर ब्लॉक में एक बाल देखभाल गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाल देखभाल गृह में पाया गया कि बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी, जो कानून के नियमों का उल्लंघन है।

आयोग ने कहा, ‘‘यह पाया गया कि कुछ बच्चों को एक इमारत में रखा गया है, जो एक धार्मिक न्यास से संबंधित है। यह इमारत न तो बाल गृह के रूप में पंजीकृत है और न ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान वहां कोई बच्चा नहीं था, लेकिन यह उल्लेखनीय है कि बच्चों के सामान को देखने के बाद पता चला कि यहां हिंदू जातीय समुदाय की लड़कियों को ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल और अन्य धार्मिक पुस्तकें पढ़ाई जाती हैं।’’

आयोग ने एक पत्र में राज्य सरकार से प्रदेश में चल रहे इस कथित अवैध धार्मिक बाल देखभाल गृह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उसने मांग की कि इस बाल गृह में रहने वाले बच्चों को 48 घंटे के भीतर उनके परिवारों के पास वापस भेजा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?