लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकार ने ‘कोरोना योद्धा’ डॉक्टर को एयर एम्बुलेंस से चेन्नई भेजा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:09 IST

Open in App

इंदौर, 12 फरवरी कोविड-19 से संघर्ष के दौरान खुद संक्रमित हुए 55 वर्षीय डॉक्टर को मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एयर एम्बुलेंस से इंदौर से चेन्नई भेजा और वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फेफड़ों में लगभग 100 प्रतिशत संक्रमण के कारण डॉक्टर की हालत बेहद गंभीर है।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि आगर-मालवा जिले में पदस्थ शासकीय डॉक्टर मुकेश जैन (55) का इंदौर के एक निजी अस्पताल में में चार दिन से इलाज चल रहा था।

मालाकार के मुताबिक हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मरीज को उन्नत इलाज के लिए चेन्नई भेजने की सलाह दी।

उन्होंने बताया, "जैन को एयर एम्बुलेंस से चेन्नई भेजकर वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।"

मालाकार ने बताया कि जैन आगर-मालवा के जिला चिकित्सालय में पैथालॉजिस्ट के रूप में पदस्थ हैं। वह कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान कुछ दिन पहले संक्रमित हुए थे।

इस बीच, इंदौर के निजी अस्पताल में जैन का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उनके दोनों फेफड़ों में लगभग 100 फीसद संक्रमण है जिससे उनकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?