लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शहडोल में दो मालगाड़ियों के टकराने से इंजन में लगी आग; चालक जख्मी, दो रेलकर्मियों के फंसे होने की आशंका

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2023 10:07 IST

सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास हुए इस ट्रेन हादसे की जो तस्वीरें सामने आई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना बड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शहडोल में दो मालगाड़ियों के टकराने से बड़ा हादसा हादसे के बाद इंजन में लगी आग ट्रेन का चालक जख्मी और दो अब भी फंसे

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में ट्रेन हादसे की खबर है। जानकारी के अनुसार, सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों के अचानक आपस में टक्कर के कारण बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें ट्रेनों के इंजन में आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही फौरन बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। गौरतलब है कि मालगाड़ी की टक्कर में ट्रेन चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

वहीं, बताया जा रहा है कि इंजन में अभी भी दो रेलवेकर्मियों के फंसे होने के आशंका है। ऐसे में बचाव दल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। बचाव दल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और फंसे कर्मचारियों को निकालने का काम किया जा रहा है। 

सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास हुए इस ट्रेन हादसे की जो तस्वीरें सामने आई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना बड़ा था। मालगाड़ी की टक्कर के बाद इसकी बोगियां एक के ऊपर एक चढ़ गई।

टकराव के कारण इंजन ने फौरन आग पकड़ ली जिससे इंजन में रेलवे कर्मी फंस गए। बता दें कि हादसे के कारण बिलासपुर-कटनी रूट कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया है। जल्द ही इस रूट को सही करके फिर से सुचारू रूप से सारी ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।  

टॅग्स :शाहडोलरेल हादसाMadhya PradeshRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'